तावडू स्कूल में ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी व स्वच्छता अभियान और कोरोना बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बच्चों ने निकाली रैली।

Khoji NCR
2021-01-14 12:31:49

तावडू, : उपमंडल के गांव मौहम्मदपुर अहीर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मौहम्मदपुर अहीर पुलिस चौकी एएसआई प्रह्लाद सिंह ने एनएसएस कैंप के विद्यार्थियों को ट्रैफिक के नियमो

ं व महिला सुरक्षा पर जागरूक करते हुए प्रेरित किया। उन्होंने अपने व्यवहारिक अनुभवों से बच्चों में सांझा भी किए। उन्होंने विशेष तौर पर दुर्गा शक्ति के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर उनके साथ कांस्टेबल सुनील भी थे। विद्यालय प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्हें जीवन में विकास के लिए प्रेरित बातें भी बताई। एनएसएस कैंप संयोजक विकास गक्खड ने किये गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं विद्यार्थियों ने गांव में स्वच्छता अभियान और कोरोना बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली। शिविर के दौरान कोविड नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। इस अवसर पर सूरजभान, रविंदर, पंकज, अजीत, हेडमास्टर धर्मबीर, स्नेहा, सुजाता, सुरेंदर, महिपाल, सत्यवान, धर्मबती, इरफान, अनिल आदि स्टाफ सदस्य मौजूद था।

Comments


Upcoming News