मकर सक्रांति पर्व मनाया धूमधाम से।

Khoji NCR
2021-01-14 12:01:50

पुनहाना, कृष्ण आर्य : शहर के आर्य समाज सत्य सदन प्रांगण में मकर सक्रांति पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान सुरेंद्र आर्य व उप प्रधान लालाराम भारद्वाज ने मकर सक्

ांति पर्व का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आर्य समाज प्रांगण में यज्ञ कर भजनों व उपदेशों का आयोजन किया गया। आर्य समाज सत्य सदन के प्रधान सुरेंद्र आर्य व उप प्रधान लालाराम भारद्वाज ने मकर संक्रांति का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए कहा कि मकर सक्रांति पर्व उन्नति व विकास की तरफ जाने का परिचायक है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तर दिशा की तरफ बढ़ता है जो की प्रगति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति पर्व पर हमें मिलजुल कर रहने की शिक्षा मिलती है। जिस तरह तिलों के अलग-अलग हजारों दानों को गुड अपनी और आकर्षित कर उन्हें इकट्ठा कर देता है। उसी तरह समाज हित में हमें जाति प्रथा और भेदभाव को भूलकर संगठित होकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मकर सक्रांति पर्व प्राचीन काल से भारतीय वैदिक संस्कृति का परिचायक रहा है। इस दिन भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागे थे, जिन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था। इस अवसर पर आए सभी आर्यजनों को प्रसाद वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम, पवन बंसल, गगन मंगला, देवेंद्र कुमार, गिर्राज प्रजापति, दाताराम, मनोज कुमार सहित अनेक आर्यजन मौजूद थे।

Comments


Upcoming News