हांगकांग में फिर वकील समेत 11 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Khoji NCR
2021-01-14 11:46:12

हांगकांग, । हांगकांग में विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत फिर गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने लोकतंत्र समर्थकों को हांगकांग से भागने में मदद करने के संदेह में गुरुवार को एक वकील सम

त 11 लोगों को गिरफ्तार किया। साउथ चाइना मार्निग पोस्ट अखबार के अनुसार, पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। इन पर संदेह है कि इन लोगों ने 12 लोगों को हांगकांग से भागने में मदद की थी। हालांकि समुद्र के रास्ते हांगकांग से ताइवान भागने की कोशिश कर रहे इन लोगों को चीनी अधिकारियों ने पकड़ लिया था। समुद्र से पकड़े गए इनमें से दस को गत माह सजा भी हो चुकी है। पुलिस ने इस कानून के इस्तेमाल से गत हफ्ते 55 लोकतंत्र समर्थकों को पकड़ा था। चीन नियंत्रित इस क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी गई थी। चीन ने गत वर्ष यह कानून लागू किया था। इस कदम की दुनियाभर में आलोचना हुई और यह चिंता जताई गई कि इसकी आड़ में चीन इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। वह हांगकांग की स्वायत्तता और नागरिक अधिकारों को बनाए रखने के अपने वादे को तोड़ रहा है। वर्ष 1997 में ब्रिटेन ने चीन को इस शर्त के साथ हांगकांग सौंपा था कि वह इसकी स्वायत्तता और नागरिक अधिकारों को बनाए रखेगा।

Comments


Upcoming News