उत्सव सा रहा माहौल, विधायक चिरंजीव राव ने भी की पूजा

Khoji NCR
2020-11-21 06:30:50

धारूहेड़ा : छठ पूजा के लिए आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में उत्सव सा माहौल रहा। पूर्वांचल के लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं विधायक चिरंजीव राव भी धारूहेड़ा के चांदनगर व शिव कालोनी मे

ं पहुंचे।विधायक ने कहा कि छठ मईया निश्चित तौर पर सभी को सुख समृद्धि देगी। यहां बता देना जरूरी है कि चिरंजीव राव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। लालू प्रसाद की बेटी अनुष्का के साथ उनका विवाह हुआ है। हर बार अनुष्का भी छठ पर्व में शामिल होती है लेकिन इस बार वह बिहार अपने मायके गई हुई हैं जिसके कारण उनका पहुंचना नहीं हो सका। शिव नगर में विवेकानंद स्कूल के संचालक पोहप सिंह व समाजसेवी ज्ञानी यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व पार्षद महेश पांडेय, प्रभुदयाल, प्रेम सिंह, प्रभात, राकेश सैनी, हरिनारायाण, हरिनाथ चौधरी, अरुण कुमार, राजेश, मनीषा सैनी, विनोद, प्रेम लोधी, दीपक तिवाडी, कन्हैया झा, अजयदुबे, बाबूलाल लांबा, भोला गुप्ता, गोपाल आदि मौजूद रहे।नंदरामपुर बास रोड स्थित रामनगर, शिवनगर, आजाद नगर, नीलगिरी कालोनी, सेक्टर छह व चार, मालपुरा, कापडीवास व गुर्जर घटाल में आयोजन किए गए। बजते रहे छठ के गीत औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश देते हुए अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। भिवाड़ी, चौपानकी, टपूकड़ा सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों में उत्साह था। औद्योगिक नगरी व आसपास के इलाकों के करीब पचास से अधिक घाटों पर पूजा के लिए उमड़े लोग धार्मिक आस्था से सराबोर होकर नाचते गाते हुए छठ मईया की महिमा का गुणगान कर रहे थे। पार्षद किशन नागर, छठ पूजा समिति अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, चंद्रमा सिंह, अशोक तिवारी, मदन राय, रविकांत मिश्रा, विनय झा, कुणाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आरएचबी सेक्टर चार में छठ पूजा समिति अध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत, परमात्मा साह, दीपेश कुमार व मुकेश सिंह उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News