हथीन में छाए कोहरे से वाहन चालकों को करना पडा परेशानी का सामना

Khoji NCR
2021-01-13 11:01:15

हथीन/माथुर : बुधवार की सुबह से पड रहे घने कोहरे के चलते एक तरफ जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पडा तो दूसरी तरफ वहीं आमजन को भी परेशानी का सामना करना पडा। घने कोहरे के चलते वाहनों

की रफ्तार में काफी कमी आई है। वाहनों को सडक पर रेंग रेंग कर चलते हुए देखा गया। कोहरे के चलते सडक दुर्घटना न हो इस कारण वाहन चालकों ने हैडलाईट, फोग लाईट जलाने के साथ साथ पार्किंग लाईट जलाई हुई थी। 1ह्य1 बजे तक वाहनों की रफ्तार 20/30 की स्पीड पर चलती नजर आई। वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाईट और इंडीकेटर जलाकर स्लो गति से वाहन चलाते हुए देखा गया।

Comments


Upcoming News