शहर में चोरों का आतंक, रोजाना कर रहे वाहनों पर हाथ साफ।

Khoji NCR
2021-01-11 12:05:03

कृष्ण आर्य शहर में पिछले लगभग एक माह से चोरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। रोजाना चोर किसी ना किसी वाहन पर हाथ साफ कर जाते हैं। बीती रात्रि चोरों ने शहर के ब्राह्मण मोहल्ले से जहां एक सेंट्रो का

र चोरी कर ली। वही एक दिन पहले एक बाइक पर भी हाथ साफ कर लिया। शहरवासियों ने मेवात पुलिस कप्तान से शहर में गश्त बढ़ाने तथा चोरों पर लगाम लगाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि अज्ञात वाहन चोरों ने शहर के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार पुत्र सत्य प्रकाश की सिल्वर कलर की सैंट्रो कार चोरी कर ली। चोरी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायतकर्ता ने पुनहाना सिटी चौकी पुलिस को चोरी की घटना की शिकायत दे दी है। गौरतलब है कि बीते एक माह से शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। महीने भर के अंतराल में शहर से 2 दर्जन से अधिक बाईके चोरी हो चुकी हैं। वहीं शहर के बीचोबीच व अति व्यस्त क्षेत्र में शामिल सराफा मार्केट की आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले चोरों ने चटका दिए। इसके अलावा शहर के वार्ड नंबर 5 में भी अज्ञात चोरों ने किसानों की भैंस चोरी करने की कोशिश की। इसके अलावा लगभग तीन-चार दिन पहले भी अज्ञात चोरों द्वारा ब्राह्मण मोहल्ले में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों के ताले तोड़े गए। परंतु चोर चोरी में उस समय कामयाब नहीं हो पाए। शहर के समाजसेवी पंडित जय भगवान शर्मा, फूल सिंह दिवाकर, एडवोकेट प्रमोद मंगला, अंकुर बंसल, भारत भूषण आदि ने बताया कि शहर में चोरी की वारदातों के बढ़ने से शहरवासियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को तुरंत प्रभाव से शहर में गश्त बढ़ानी चाहिए तथा चोरों पर सख्ती से लगाम लगानी चाहिए। लोगों ने किया टीकरी पहरा शुरू:- शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने शहर में कई जगहों पर टिकरी पहरे लगवाने शुरू कर दिए हैं। शहर के युवा रात्रि को हाथों में लाठी व टॉर्च लेकर पूरी रात शहर की गलियों व मेन बाजार में पहरा देते हैं।

Comments


Upcoming News