विकास के लिए नारी शक्ति का उत्थान जरूरी, नेहा रानी।

Khoji NCR
2021-01-11 11:41:48

तावडू, : किसी भी परिवार के विकास के लिए नारी शक्ति का उत्थान जरूरी है। इसके लिए उन्हें शिक्षित और स्वावलंबी होना आवश्यक है। यह विचार सोमवार को नारी प्रगति मंच शहर संयोजिका नेहा रानी ने रखे। उन

्होंने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसी कई योजनाएं चलाई हुई है। महिलाओं को चाहिए कि वह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजना के प्रति जागरूक कर इसका फ ायदा उठाने का आहवान करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर पर ही रोजगार का साधन मिल जाए तो वह परिवार और रोजगार के बीच सामजस्य बनाए रखती है। इसलिए महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का फ ायदा उठा कोर्स कर महिलाओं को प्रशिक्षण देना चाहिए।

Comments


Upcoming News