तावडू लायंस क्लब की कार्यकारणी का पुनर्गठन, गोबिंद चांदना बने अध्यक्ष।

Khoji NCR
2021-01-10 11:15:20

तावडू, : लायंस क्लब तावडू की कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मती से समाजसेवी गोबिंद चांदना को लायंस क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक पूर्व प्रधान डाक्टर विजय श

्मा को नियुक्त किया गया। लायंस क्लब तावडू की कार्यकारणी में सैक्रेट्ररी आनंद अग्रवाल, खजांची सुनील तायल, मेंबर पार्षद सुरेन्द्र गर्ग, जय सिंह सोनी, राकेश बंसल, अनिल सिंघल, केसी गोयल, विरेन्द्र गोयल, अशोक वासुदेव, भगवत गोयल, संजय गर्ग, अर्जुन अग्रवाल, पंकज मित्तल व श्याम सुंदर सोनी को सर्वसम्मति से कार्यकारणी का सदस्य चुना गया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय से लायंस क्लब तावडू निषकरिय चला रहा था। अब लायंस क्लब तावडू का पुनर्गठन किया गया है। जिसका अध्यक्ष गोबिंद चांदना को बनाया गया है क्योंकि वह पहले भी वह लायंस क्लब के प्रधान रहे हैं और उनके कार्यकाल के दौरान उनके कार्य सराहनीय रहे हैं। जिसको लेकर उन्हें पुन: अध्यक्ष बनाया गया है। गोबिंद चांदना पंजाबी बिरादरी भिवाडी के कई वर्षों तक प्रधान रहे हैं। जिन्हें अब पंजाबी बिरादरी भिवाडी का संरक्षक बनाया जा चुका है। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की क्षेत्र में प्रशांसा की जा रही। क्षेत्रवासियों में उन्हें लायंस क्लब का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाईयां दी है।

Comments


Upcoming News