खेतों में जाकर सूअरों ने किया फसलों का नुकसान

Khoji NCR
2021-01-10 10:27:54

खेतों मैं सूअरों का जमावड़ा लगने से अन्नदाता हुए परेशान" चिराग गोयल/फिरोजपुर झिरका।- शहर में बड़ी तादादी के साथ सूअरों का जमावड़ा लग जाने पर शहर के लोग काफी परेशान हैं। हर गली,वार्ड और चौराहो

पर खड़े होकर काफी मात्रा में गंदगी फैला जाते हैं, जिसके कारण लोगों का गली से निकलना दूभर हो जाता है, और भयंकर दुर्गंध के कारण सारा वातावरण का माहौल खराब हो जाता है। शहर में सूअरों की संख्या इतनी हद तक बढ़ गई उन्होंने अपना रुख खेतों की तरफ कर लिया है, और खेतों में जाकर गंदगी फैला जाते हैं और किसानों की फसलों को खा जाते हैं और कुछ फसलों को उजाड़ जाते हैं, वही परेशान कुछ किसान दुल्ली,रोहित, महेन्द्र, पप्पू, नीरज, लालचंद ने बताया कि हमारे खेतों में सरसों और गेहूं की फसलें खड़ी हुई है जोकि सूअर हमारी फसलों को खराब कर जाते हैं और उजाड़ भी जाते हैं तथा गंदगी भी फैला जाते हैं कई बार तो वह हमारी क्यारियों में घुसकर बोई हुई सब्जियों को भी खा जाते हैं और हमारे किए कराए पर पानी फेर जाते हैं जिससे हम किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, बार-बार सूअरों को भगाने के बावजूद द्वारा हमारे खेतों में आकर जमावड़ा लगा देते हैं और नुकसान करते हैं। क्या कहते हैं?नपा चेयरमैन अशोक गुर्जर। नपा चेयरमैन अशोक गुर्जर का यह कहना है कि हम किसानों की फसलों को खराब नहीं होने देंगे सोमवार या मंगलवार में नपा सचिव आने पर सुवरो और बंदरों का टेंडर छुड़ाएंगे और लोगों की समस्या का समाधान किया जायेगा।

Comments


Upcoming News