हत्या करने की नियत से तेजधार हथियार से गंभीर चोट पहुँचाने के आरोप में किया एक गिरफ्तार|

Khoji NCR
2021-01-10 10:25:01

थाना सदर पेहवा पुलिस ने हत्या करने की नियत से तेजधार हथियार से गंभीर चोट पहुँचाने के आरोप में किया एक गिरफ्तार| यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मु०) कुरुक्षेत्र, श्री सुभाषचंद्र ने दी। यह जानकार

देते हुए श्री सुभाषचंद्र ने बताया कि कि दिनांक 7 जनवरी 2021 को अमरपाल पुत्र अनन्त राम वासी खिदरपुर जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसके मकान के पास सूरजभान पुत्र किशोरी लाल का मकान है| उन दोनों के मकानों के गेट साथ-2 हैं| उसका व सुरजभान का गली की सांझी नाली को लेकर विवाद है| सुरजभान अपना नया मकान बना रहा है| सूरजभान के मकान का पानी जिस सांझी नाली से होकर जाता है| वह पानी OVERFLOW होकर उसका पानी गली में आ जाता है| जिससे उसके मकान के सामने गली में कीचड़ हो जाता है| जिससे आने जाने वालों को गली में गिरने का खतरा बना रहता है दिनांक 6 जनवरी 2021 को शाम के समय वह घर के सामने गली में खड़ा हुआ था| उसने जसविन्द्र पुत्र सुरजभान को पानी रोकने बारे कहा कि आप का पानी OVERFLOW होकर गली में आ रहा है| जसविन्द्र ने उसको ललकारा मारकर कहा कि तुम गली का पानी रोकने वाले कौन होते हो इतना कहते ही सूरजभान पुत्र किशोरीलाल अपने हाथ में कुल्हाड़ी व प्रवीन पुत्र सुरजभान अपने हाथ में कुल्हाड़ी व जसविन्द्र पुत्र सुरजभान भी अपने हाथ में कुल्हाङी लेकर व बाला अपने हाथ में डण्डा लिए हुए आए और उस पर हमला कर दिया| जसविन्द्र ने कुल्हाङी उसके माथे पर मारी व प्रवीन ने कुलहाङी का वार उसके नाक पर किया | उसका बचाव-2 का शोर सुनकर उसकी पत्नी रेखा व उसकी माता मूर्ती देवी गली में मौके पर आ गई| आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की| थोड़ी देर बाद उसका लड़का पंकज व अमन कुरूक्षेत्र से मौके पर गये| आरोपियों ने उसके लड़के पंकज व अमन के साथ मारपीट की| शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर आए जो गांव के लोगों को देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौका से भाग गए| जिसके बयान व डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पेहवा में हत्या करने की नियत से तेजधार हथियार से गंभीर चोट पहुँचाने का मामला दर्ज करके जाँच सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र पाल को सौंप दी| जिसकी जाँच करते हुए प्रबन्धक थाना सदर पेहवा निरीक्षक विक्रांत के मार्ग निर्देश से सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र पाल,हवलदार सुखा सिंह व सिपाही सुनील कुमार की टीम ने आरोपी जसविन्द्र पुत्र सुरजभान वासी खिदर पूरा को गाँव खिदर पूरा से काबू करके गिरफ्तार कर लिया| आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया|

Comments


Upcoming News