पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : जीएल शर्मा

Khoji NCR
2021-01-09 11:20:35

फिरोजपुर झिरका और दोहा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शामिल हुए भाजपा के कार्यकर्ता। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका : शनिवार को भाजपा नूंह के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका

ें दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर विधानसभा क्षेत्र के नगीना मंडल व दोहा मंडल और फिरोजपुर झिरका में रखा गया। कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंग के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भरते हुए कहा हम सभी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है, इसके बाद पार्टी व संगठन है। उन्होंने कहा फिरोजपुर झिरका में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर बहुत उम्दा और बेहतर रहा। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने कहा छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्यकर्ता पार्टी व संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं की मजबूती के बिना कोई संगठन आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कार्यकारीणी के सदस्य एवं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशी, सभी मंडलाध्यक्ष, पूर्व मंडलाध्यक्ष व मंडलों के महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, सभी वर्तमान व पूर्व चेयरमैन, एमडीबी के सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल व जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के पहले दिन पांच विषयों पर यह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां व राजनीतिक पृष्ठभूमि तथा भाजपा की भूमिका के विषय पर भानीराम मंगला, भाजपा का इतिहास एवं विकास इस पर डॉक्टर महेंद्र गर्ग, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं भारतीय जनता पार्टी व हमारा दायित्व के विषय पर जीएल शर्मा, सोशल मीडिया का उपयोग के विषय पर आई सेल के जिला संयोजक गौरव जैन, अरविंद सैनी, व्यक्तित्व विकास के विषय पर राजकुमार गर्ग, व लियाकत अली सहित अन्य मुख्यवक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार रखे। इस प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी नसीम अहमद, चेयरमैन सुनील जैन, नरदेव आर्य, अग्रसेन गोयल, पार्षद संजय बत्रा, अर्जुनदेव चावला, पंकज महेश्वरी, यादराम सैनी, निशा सैनी, रमेश आर्य, नवीन जैन, जसवंत गोयल, शिवकुमार आर्य सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News