: प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों से कराया जाएगा अवगत,: सुनील जैन

Khoji NCR
2021-01-08 12:27:07

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका : शनिवार को फिरोजपुर झिरका में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कार्यकारीणी के सदस्य एवं चुनाव लड़ चुक

सभी प्रत्याशी, सभी मंडलाध्यक्ष, पूर्व मंडलाध्यक्ष व मंडलों के महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, सभी वर्तमान व पूर्व चेयरमैन, एमडीबी के सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित तमाम कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील जैन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी की मजबूती तथा संगठन की रीति-नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की संकल्पता तथा जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के तहत 10 विषयों पर यह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से हमारा विचार परिवार, प्रदेश भाजपा की उपलब्धियां व राजनीतिक पृष्ठभूमि तथा भाजपा की भूमिका, भाजपा का इतिहास एवं विकास, आत्मनिर्भर भारत, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं भारतीय जनता पार्टी व हमारा दायित्व के विषय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी जीएल शर्मा, अरविंद सैनी, भानीराम मंगला, लियाकत अली, राजकुमार गर्ग, डॉ. महेंद्र गर्ग, सिंह भाटी, अनुराग बक्शी, नोक्षम चौधरी, भूपेंद्र चौहान, पूर्व विधायक नसीम अहमद, डॉ.ओमप्रकाश अत्रये विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा के फिरोजपुर झिरका, दोहा मंडल तथा नगीना मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Comments


Upcoming News