वार्ता के नाम पर सरकार किसानों से कर रही धोखा:- विधायक मौ. इलियास।

Khoji NCR
2021-01-08 12:16:33

पुन्हाना, कृष्ण आर्य पूर्व मंत्री एंव पुन्हाना से मौजूदा कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलयास ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। शुक्रवार को आठवीं बार किसान और सरकार के बीच हुई व

र्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार चाहती ही नहीं कि किसान आंदोलन खत्म हो। जब किसान तीनों काले कानूनों को वापिस लेने की मांग कर रहे हैं तो सरकार उनको क्यों वापिस नहीं ले लेती।उक्त बातें उन्होंने अपने पिनगवां स्थित आवास पर पत्रकारों को सबोंधित करते हुए कही। विधायक मौ. इलयास ने कहा कि किसानों की ट्रेक्टर रैली पूरी तरह कामयाब रही। मेवात से भी बड़ी मात्रा में किसान टैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे थे। सरकार ने उनके मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए सोते हुऐ किसान नेताओं को उनके घरों पर ही डिटेन कर लिया। जिसकी वे और पार्टी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जो तीन बिल लाई है वे किसान, जवान, व्यापारी को बर्बाद कर देगें। देश की 80 फीसदी अर्थव्यवस्था किसान पर टिकी है। अगर ये कानून लागू हुए तो अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। तीनों बिलों को सरकार ने अपनी नाक का सवाल बना दिया है। किसानों की मांग जायज है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने किसानों को खुलकर समर्थन दे रही है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम भूल गई है। सरकार का काम होता है जनता को सुविधा देना हैं, उनकी सहूलियत के लिए योजना बनाना बल्कि भाजपा सरकार जबरजस्ती कानूनों को थोप रही है।

Comments


Upcoming News