चार-माह पहले दंपति पर हमला कर लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Khoji NCR
2021-01-08 11:59:20

पुन्हाना, कृष्ण आर्य लगभग चार माह पहले शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति पर फायरिंग कर लूट-पाट करने के एक आरोपी को पुन्हाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पा ली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे

पेश कर दिया, जहां से उसे दो दिन की रिंमाड़ पर फिर से पुलिस को सोंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को देर रात्रि गांव डूडोली निवासी बीर मोहम्मद अपनी पत्नी के साथ किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जब वे पुनहाना जुरहरा मार्ग पर गांव डूडोली की ओर मुड़े तो एक अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात लोग आए और उनकी बाइक रोक ली। तीनों बदमाशों ने बाइक रोकते ही बीर मौहम्मद की पत्नी के गले से हंसली छीनने की कोशिश की। परंतु पति पत्नी द्वारा विरोध किए जाने पर लुटेरे अपने प्रयास में असफल रहे। जिसपर एक हमलावर ने तुरंत बंदूक निकाल कर बीर मोहम्मद पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। घटना के बाद पुन्हाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी अन्सार पुत्र शौकत को गिरफ्तार करने में कामयाबी पा ली है। जिसे पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिंमाड़ पर ले लिया है।

Comments


Upcoming News