*नारी की तपस्या व पावन प्रेम का पर्व है - करवा चौथ*

Khoji NCR
2024-10-20 10:47:01

खोजी/मनोज गोयल गुडियानिया* *रेवाड़ी* हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में नारी सम्मान का कार्यक्रम "नारी की तपस्या व पावन प्रेम का पर्व है - करवाचौथ" का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। कार्य

क्रम में मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, प्रदेश उपप्रधान राम रतन यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि सनातन में करवा चौथ का पावन पर्व नारी की मर्यादा को नई ऊंचाइयां प्रदान करता है। राजकुमारी सावित्री का विवाह गरीब लकड़हारे सत्यवान से हुआ। पतिव्रता नारी सावित्री को 1 वर्ष पश्चात अपने पति की मृत्यु का पूर्वाभास हो गया। उसने 1 वर्ष तक निरंतर उपवास रखते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। कहते हैं कि सावित्री की कठोर तपस्या के आगे यमराज को उनके पति सत्यवान को जीवित करने के लिए विवश कर दिया। हमारे सनातन में पत्नी अपने पति की प्राण रक्षा के लिए यमराज के सामने भी डटकर खड़ी हो सकती है। हिंदी युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्याम सुंदर हिंदू, अध्यक्ष जसवंत जी हिंदू, उपाध्यक्ष अनिल पंडित जी व कोषाध्यक्ष चंचल जी हिंदू ने कहा कि मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच हुए भीषण युद्ध में लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ मारा गया। मेघनाथ की पत्नी सुलोचना ने कहा कि लक्ष्मण की धर्मपत्नी उर्मिला जो पिछले 13 वर्षों से निराहार रहकर अपने पति के दीर्घ जीवन के लिए अखंड जाप कर रही है उसी के तप के प्रभाव से ही लक्ष्मण महा शक्तिशाली मेघनाथ का वध कर पाया। प्रधान अरुण गुप्ता, सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर, महिला संयोजक शशि जुनेजा व पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज ने कहा कि जिस घर में नारी का आदर सम्मान होता है, उसी घर में सुख, समृद्धि व लक्ष्मी का निवास होता है। परिवारजनों को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। प्रवीण ठाकुर ने सभी को "गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो" भजन पर एरोबिक्स का अभ्यास कराया। नन्हे बच्चे पूर्वांशी, तन्वी, माहिरा व ओजस्वी ने "जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम" का सुंदर भजन सुना कर सबका मन मोह लिया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉक्टर सपना यादव, शिक्षाविद् डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, पवन कुमार व शिक्षाविद् प्रोफेसर सी. एल. सोनी को विशेष रूप से सम्मानित किया। हिंदू युवा वाहिनी के साथियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों को मां दुर्गा, मां सरस्वती व मां लक्ष्मी के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यतः सुदर्शन मेहंदीरत्ता, जगदीश मखीजा, कपिल कपूर, लक्ष्मी नारायण, राजा राम, किशोरी नंदवानी, हिमांशु व साथियों ने सहयोग किया।

Comments


Upcoming News