आखिर क्यों शादी के बाद महिलाओं की रोजगार दर में आ रही है गिरावट, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से समझें वजह

Khoji NCR
2024-10-19 10:38:00

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व बैंक की एक हालिया रिपोर्ट ने एक चिंताजनक तथ्य को उजागर किया है। शादी के बाद महिलाओं की रोजगार दर में 12% की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पुरुषों में यह दर 13% ब

़ी है। यह समस्या भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में व्यापक रूप से देखी जा रही है। इसका असर देश की जीडीपी पर भी पड़ता है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी भूमिका पुरुष प्रधान समाज की है। पुरुषों और महिलाओं की जिम्मेदारियों में अंतर के कारण अक्सर महिलाएं करियर की रेस में पीछे छूट जाती हैं। इस रिपोर्ट में इन्हीं पहलुओं पर रोशनी डाली गई है, जो बताते हैं कि क्यों शादी के बाद महिलाओं की रोजगार दर में गिरावट आ रही है। क्यों घट रही है महिलाओं की रोजगार दर? सामाजिक अपेक्षाएं- पारंपरिक लैंगिक भूमिकाओं और घर-परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ महिलाओं पर अधिक होता है। शादी के बाद यह बोझ और बढ़ जाता है, जिसके कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ती है। वर्कप्लेस पर चुनौतियां- महिलाओं को वर्कप्लेस पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि लैंगिक भेदभाव, कम वेतन और प्रमोशन में बाधाएं। इसके अलावा, बच्चों की देखभाल और घर के कामों को संतुलित करना भी मुश्किल होता है। समाज और परिवार का दबाव- परिवार और समाज महिलाओं पर घर में रहने और बच्चों की देखभाल करने का दबाव डालते हैं, जिससे वे अपनी करियर की महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाती हैं। यह भी पढ़ें: तालिबान के खिलाफ सुरों की लड़ाई, संगीत की शक्ति से सत्ता को चुनौती देतीं अफगान महिलाएं

Comments


Upcoming News