शक्ति रानी की जीत से क्षेत्र का होगा चौमुखी विकास : चतर सिंह

Khoji NCR
2024-10-12 10:39:19

खोजी/सुभाष कोहली कालका। कालका विधानसभा की जनता ने भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजय दिलवाई, इसके लिए टिपरा समाजसेवी चतर सिंह ने जनता का धन्यवाद किया है। चतर सि

ंह का कहना है कि हमारा क्षेत्र पिछले कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। अब समय आ गया है कि जनता को उनकी समस्याओं से निजात मिलेगी। चतर सिंह ने बताया कि वह जमीन से जुड़े व्यक्ति है और जनता की परेशानियों को भली भांति जानते है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विपक्षी उम्मीदवार को शक्ति रानी शर्मा ने 10201 वोट से हराकर कालका में एक नई मिसाल कायम की है। चतर सिंह का कहना है की उन्होंने शक्ति रानी की जीत के लिए कड़ी मेहनत करते हुए 129 गांव का दौरा किया ओर अपने साथियों से एक एक वोट आशीर्वाद के रूप में शक्ति रानी के नाम पर डालने की अपील की। कालका की जनता ने जो सहयोग व आशीर्वाद देकर शक्ति रानी शर्मा को विधानसभा में भेजा है, इसके लिए चतर सिंह ने कालका की जनता का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है। शक्ति रानी ने सभी को विश्वास दिलाया है की वे लोगों के द्वारा दिये गये समर्थन को व्यर्थ नहीं जाने देंगी, क्षेत्र की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। कालका विधानसभा का विकास तेजी से होगा। चतर सिंह ने ऐलान किया की वह जनता की सेवा में पहले भी खड़ा था और हमेशा खड़ा रहेगा।

Comments


Upcoming News