चार बार दिल लगा चुके थे Ratan Tata, इस एक वजह से शादी तक पहुंचकर भी टूट गया था रिश्ता

Khoji NCR
2024-10-10 11:30:46

नई दिल्ली। पद्म विभूषण रतन टाटा के देहांत (Ratan Tata Passed Away) की खबर सामने आने से बाद से ही हर कोई उदास है। पूरे देश में शोक की लहर है। पद्म विभूषण रतन टाटा का पूरा जीवन लोगों के लिए प्रेरणा रहा है। करोड़ो

ं की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी वह हमेशा से सादगी भरा जीवन जीते आए। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे काम किए, जिनकी वजह से उनके जाने के बादे भी हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। वह एक दयालु और सरल स्वभाव वाले व्यक्ति थे। हालांकि, उन्होंने अपना पूरा जीवन अकेले ही बिताया। उन्होंने कभी शादी नहीं की और जीवनभर कुंवारे ही रहे। हालांकि, उन्हें चार बार प्यार (Ratan Tata Four Love Stories) जरूर हुआ था। उनका एक रिश्ता तो लगभग शादी तक पहुंच गया था, लेकिन अचानक शादी होते-होते रुक गई। इस बारे में खुद पद्म विभूषण रतन टाटा ने खुलासा किया था। फेसबुक पर 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन ने अपने निजी जीवन के बारे में यह हैरान करने वाला खुलासा किया था। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी-

Comments


Upcoming News