राजकीय महाविद्यालय कालका में पांच दिवसीय "आत्मरक्षा कार्यशाला" का आयोजन।

Khoji NCR
2021-01-08 10:06:04

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मालिक के तत्वाधान में पांच दिवसीय "आत्मरक्षा कार्यशाला" का सफल आयोजन किया जा रहा है। प्रस्तुत कार्यशाला में विद्य

र्थियों को आत्मरक्षा सम्बंधित विभिन्न कलाएं सिखाई जा रही हैं। प्राचार्या प्रोमिला मालिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा का अर्थ है स्वयं की रक्षा करना। भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को स्वयं की रक्षा के अधिकार देता है। ऐसे में खासकर बच्चीयों तथा महिलाओं को स्व रक्षा की ट्रेनिंग देने की विशेष आवश्यकता है। जानकारी देते हुए प्रो. डॉ. बिंदु ने कहा कि प्रस्तुत कार्यशाला के प्रशिक्षक संजय कुमार है, जोकि हिमाचल ताइक्वांडो एसोसिएशन के मुख्य सचिव है। प्रस्तुत कार्यशाला वरिष्ठ प्रो. राकेश गोयल और महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. अंजना के मागदर्शन और दिशानिर्देशन में सफलतापूर्वक हो रही है।

Comments


Upcoming News