राजनैतिक कार्यक्रम में छज्जा गिरने से दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें लगीं

Khoji NCR
2024-10-03 11:48:22

हथीन/माथुर : मठेपुर गांव में राजनैतिक कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ के ऊपर अचानक छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से उसके नीचे दो दर्जन से अधिक लोग दब गए। सभी को चोटें आईं। इस दुर्घटना के होने से गांव

ें कोहराम मच गया। दुर्घटना रात्रि में पौने नौ बजे के लगभग घटी है। घायलों को लोग अलग अलग स्थानों पर हॉस्पिटल ले गए हैं। कुछ घायलों को हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर गजय ने बताया कि 7 लोगों को यहां लाया गया। उनकी प्राथमिक चिकित्सा देकर छुट्टी दे दी गई। घायलों को लोग नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूँह एवं अन्य स्थानों पर ले गए हैं। हथीन स्वास्थ्य केंद्र में 12 वर्षीय इरफान, 11 वर्षीय सरून, 52 वर्षीय रशीद, 14 वर्षीय सद्दीक, 8 वर्षीय उस्मान,20 वर्षीय कयूम एवं 6 वर्षीय आबिद को लाया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है। सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर गजय ने बताया कि यहां आए लोग अधिक गम्भीर नही पाए गए। इस दुर्घटना में इनेलो के उम्मीदवार तय्यब हुसैन के पुत्र आसिफ हुसैन के भी गम्भीर चोट आई। सूत्रों के अनुसार वे एक निजी अस्पताल में गए। उनके साथ रहने वाले कई लोगों को भी चोटें आईं हैं। गांव के सरपंच अल्ताफ हुसैन ने बताया कि अभी तक सभी घायलों के नाम पते नही मिल पाए हैं। वे स्वयं सम्बन्धित अस्पतालों में जाकर पता कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनेलो उम्मीदवार तय्यब हुसैन के पुत्र आसिफ हुसैन गांव मठेपुर स्थित दुकानों के निकट कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। दुकानों के ऊपर लगे छ्जे लगे थे। छज्जे पर लोग चढ़े हुए थे। इस कारण छजजा टूट गया। इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं हैं।

Comments


Upcoming News