स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं Shardiya Navratri के नौ रंग, तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Khoji NCR
2024-10-02 10:45:30

नई दिल्ली। गुरुवार यानी तीन अक्टूबर से नवरात्र 2024 की शुरुआत होने जा रही है। यह हिंदू धर्म के सबसे अहम पर्वों में से एक है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान पूरे देश में धूमधाम देखने को

िलती है। हर कोई इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इस मौके पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। बात त्योहार की हो और सजने-संवरने का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। तीज-त्योहारों पर सजने-संवरने का अपना अलग महत्व होता है। खासकर नवरात्र के दौरान लोग अपनी लुक और कपड़ों का खास ख्याल रखते हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग मां दुर्गा के नौ दिनों के 9 अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन लेकर नवरात्र के नौ रंगों से खुद को सजा सकती हैं। अगर आप भी माता रानी की कृपा पाना चाहती हैं, तो इस शारदीय नवरात्र नौ दिनों के इन नौ रंगों को फॉलो कर सकती हैं।

Comments


Upcoming News