सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांग और मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Khoji NCR
2024-10-02 10:27:59

हथीन/माथुर : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांग और मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व होडल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौ

री उदयभान को सर्व कर्मचारी संघ होडल ब्लॉक प्रधान देवेंद्र सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में ज्ञापन सोपा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के आहवान पर प्रदेश में तमाम कच्चे पक्के कर्मचारियों से संबंधित मांग पत्र पर अपना व अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने के लिए पूरे प्रदेश में ज्ञापन देने का अभियान चलाया हुआ है। प्रदेश का कर्मचारी पिछले 10 सालों से अपनी मांगों का कोई समाधान नहीं होने से बहुत नाराज है। कर्मचारियों की मुख्य भागों में पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना, एक्सग्रेसिया की गलत नीतियों को बदलना, गगन विभाग में पड़े पदों को स्थाई भर्ती के माध्यम से भरना, पावर बिल 2022, नई शिक्षा नीति, रोड सेफ्टी बिल और चार लेबर कोड को रद्द करवाना मुख्य मांगे हैं। ज्ञापन बाबत चौधरी उदयभान ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया हुआ है। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ से महावीर मलिक अध्यक्ष, आजाद सिंह जोरासी वाइस चेयरमैन, मेहर सिंह टाइगर महासचिव, धर्मवीर राठी उपाध्यक्ष, सतवीर सिंह राठी, चंद्रशेखर, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ होड़ल ब्लॉक प्रधान अनिल शर्मा, एएचपीसी वर्कर यूनियन प्रधान नरेन्द्र सौरोत, लखमीचन्द, महिपाल, पवन कुमार और जन स्वास्थ्य विभाग से महेंद्र सौरोत के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

Comments


Upcoming News