हथीन उपमंडल के चार गौ तस्करों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा

Khoji NCR
2024-09-06 11:31:17

हथीन/माथुर : हथीन उपमंडल के दो गांवों उटावड एवं अलीमेव के चार गौ तस्करों को राजस्थान की डीग जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी की सूचना सम्बन्धित गांवों में अब पहुंची है। गिरफ्त

र आरोपियों के दोनों गांवों के लोग राजस्थान गए हैं। राजस्थान पुलिस सूत्रों ने हथीन उपमंडल के गांव उटावड निवासी मुब्बी एवं इरफान एवं अलीमेव निवासी रोबिन एवं तस्लीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। चारों गिरफ्तार आरोपियों से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में दो गौ वंश ,कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिले हैं। डीग के एसपी राजेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौ तस्करी कर भाग रहे थे। पुलिस ने इनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग की। आरोपियों की गाड़ी रोड के डिवाइडर एवं एक दुकान के एंगल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चारों घायल हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उटावड थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि घटना राजस्थान क्षेत्र की है। वहीं की पुलिस जांच कर रही है।

Comments


Upcoming News