ट्रक चालक रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ लापता

Khoji NCR
2024-09-05 11:12:48

हथीन/माथुर : गांव पहाड़पुर निवासी ट्रक चालक सलीम रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। सलीम की पत्नी ने उसकी खोज कराने की गुहार हथीन थाना पुलिस को लगाई है। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जां

शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक सलीम की पत्नी रुक्मीना ने केस दर्ज कराया है कि 6 जून को उसका पति अचानक लापता हो गया है। उसके बाद से उसका पता नही चल पाया है। सलीम के लापता होने के 22 दिन बाद एक मृतक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में मृतक ने जो कपड़े आदि पहने हुए थे वे सलीम के द्वारा पहने हुए लगे। इस पर सलीम की मां एवं उसका भाई सालिम कर्नाटक होसपेट विजय नगर गए। वहां की लोकल पुलिस से मिले और फ़ोटो ग्राफ दिखाए। फोटो ग्राफ देखने से सलीम की मां को विश्वास हो गया कि यह लाश सलीम की है। इस पर लोकल कर्नाटक विजय नगर पुलिस ने सरकारी अस्पताल होसपेट में डीएनए सैम्पल लिए। जिसका कोई रिजल्ट नही मिला। सलीम की पत्नी ने आशंका व्यक्त की है कि उसको कहीं छिपा रखा है अथवा उसको जान से खत्म कर दिया गया है। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया कि इस बारे में कर्नाटक पुलिस से सम्पर्क कर सलीम की वास्तविकता के बारे में पता किया जाएगा।

Comments


Upcoming News