'शहजादे के फिलॉसफर गाइड ने मुझे गुस्सा दिला दिया...', तेलंगाना की रैली से पीएम मोदी ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

Khoji NCR
2024-05-08 09:16:04

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं। शहजादे के अंकल ने कहा कि जिनका चमड़ी का रंग काला होता है वो सब अफ्रीकन हैं। विरासत टैक्स पर टिप्पणी करने के बाद सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेता ने चमड़ी के रंग का जिक्र किया: पीएम मोदी पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,"आज मुझे पता चला कि अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं। वो इनके फिलॉसफर गाइड हैं। जिस तरह क्रिकेट में थर्ड अंपायर होता है, वैसे ये शहजादे इस थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं। मेरे मन में गुस्सा भर गया है... प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,"मुझे कोई गाली दे मुझे गुस्सा नहीं आता है, लेकिन आज शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को गाली दी है, जिसने मेरे मन में गुस्सा भर दिया है। क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी। संविधान सिर पर नाचने वाले लोग चमड़ी के रंग पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं।" सैम पित्रोदा ने क्या कहा? सैम पित्रोदा ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं। कांग्रेस ने भी सैम पित्रोदा का बयान माना गलत हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने सफाई दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।"

Comments


  • zCecqfyWRan

    PNKjYMmDsrnIaL

Upcoming News