सेवाट्रस्ट यूके द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Khoji NCR
2024-05-04 11:06:16

कुरुक्षेत्र ,4 मई (सुदेश गोयल): सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा गाँव घमूर खेड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित

्तल ने की उन्होंने वहां पर उपस्थित महिला मतदाताओ को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते है। और लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगो का,लोगो के लिए ओर लोगो द्वारा सरकार चुनी जाती है। लोकसभा चुनाव इस लोकतंत्र के महायज्ञ की सबसे बड़ी इकाई है, इन चुनावो के द्वारा हम अपने देश गांव,शहर के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को सुनिश्चित करते है, ताकि वो भी अपनी सहभागिता कर सके। अतः लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमे अपने मत के रूप में आहुति जरूर से जरूर डालनी चाहिए। हम सब को अपने मत का प्रयोग जरूर से जरूर करना चाहिए। सेवा ट्रस्ट की महिला वालंटियर पूजा सैनी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। खंड कोआर्डिनेटर विजय पंघाल ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर देश की प्रगति और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।पहले मतदान फिर जलपान। इस कार्यक्रम में महिलाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कहा कि हम अपने मत का प्रयोग जरूर करेंगी।सभी ने इस मतदाता जागरूकता के लिए सेवा ट्र्स्ट यूके इंडिया का धन्यवाद किया जो उसने हमें इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा अपनी को स्पांसर डाबर इंडिया द्वारा सभी महिलाओ को रियल जूस वितरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विक्की सैनी समीर सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना की वॉलंटियर स्नेहा मित्तल, गुरमीत, सिमरन, सुखविंदर वह बलजीत कौर उपस्थित रही।

Comments


Upcoming News