उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में युवा महासम्मेलन का किया आयोजन।

Khoji NCR
2024-05-03 12:34:44

खोजी/सुभाष कोहली कालका। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के नेतृत्व में यूथ विंग द्वारा एक युवा महासम्मेलन का आयोजन मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में किया गया। जिसकी अध्यक

षता महामंत्री (यूथ) रमणीक शर्मा और केंद्रीय अध्यक्ष (यूथ) राजकिशोर दुबे द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि महामंत्री (एन एफ आई आर) डॉ एम रघुवैया व मुख्य वक्ता महामंत्री (यू आर एम यू) बी सी शर्मा व अध्यक्ष (यू आर एम यू) एस एन मलिक रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की लड़ाई को संगठित होकर लड़ने के लिए संगठन को ज्यादा मजबूत करने को लेकर है, ओर युवा कर्मचारियों का विश्वास ज्यादा से ज्यादा संगठन में बढ़ाना व उनको संगठन के द्वारा करवाये जा रहे कार्यों के बारे में जागरूक करना है। इस युवा महासम्मेलन कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव (मुरादाबाद) सलभ सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी मंडलों से आये हुए पदाधिकारीयों व लगभग एक हजार कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जगाधरी-कालका वर्कशॉप मंडल का नेतृत्व मंडल सचिव (वर्कशॉप मंडल) संजीव कुमार और केंद्रीय सहायक महामंत्री (यूथ) दीपक दुग्गल व केंद्रीय सहायक महामंत्री (यूथ) रविन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।

Comments


Upcoming News