देवेंद्र नंबरदार हुए सेवानिवृत

Khoji NCR
2024-04-30 12:47:09

होडल, डोरीलाल गोला हरियाणा टूरिज्म विभाग, डबचिक होडल में कार्यरत देवेंद्र सिंह नंबरदार आज 36 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हो गए। देवेंद्र नंबरदार ने ना केवल अपने कार्यक्षेत्र में

ल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपना दायित्व बखूबी निभाया। हरियाणा टूरिज्म विभाग यूनियन में श्री देवेंद्र सिंह ने राज्य स्तर पर यूनियन में कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को मुखर होकर उठाया। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा होडल ब्लॉक के प्रधान भी रहे और उन्होंने सभी कर्मचारियों को साथ लेकर बड़े आंदोलन लड़े। स्वच्छ और साफ छवि तथा सरल स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। जिला सर्व कर्मचारी संघ के नेता योगेश शर्मा, राकेश तंवर, जितेंद्र, ओम प्रकाश जाखड़, थान सिंह शर्मा, बिजेंद्र कुमिया, प्रधान नरेंद्र सौरोत, लखवीर सौरोत और हरकेश सौरोत आदि कर्मचारियों ने उनकी सेवानिवृति पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

Comments


Upcoming News