37 के हुए 'हिटमैन', भारतीय कप्‍तान के इन रिकॉर्ड्स का बजता है दुनिया में डंका

Khoji NCR
2024-04-30 08:47:44

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा इस समय आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। रोहित शर्मा को दुनिया के महानतम बल्‍लेबाजों म

ं से एक माना जाता है। उनके रिकॉर्ड्स का डंका दुनिया में बजता है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्‍लेबाज हैं जिन्‍होंने वनडे प्रारूप में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। शर्मा जी का बेटा', 'हिटमैन' और ऐसे अलग-अलग नामों से मशहूर भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा इस समय आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। 'हिटमैन' ने अपनी बैटिंग से दुनिया में डंका बजाया है। उन्‍हें दुनिया के महानतम बल्‍लेबाजों में से एक माना जाता है। रोहित शर्मा से भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्‍मीद है कि वो टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 खिताब जीते और 2013 से चला आ रहा आईसीसी खिताब का सूखा समाप्‍त करें। रोहित इस साल 1 जून से वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा से फैंस को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्‍मीद रहेगी।

Comments


Upcoming News