विजय सैनी बने भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ जिला नूंह संयोजक

Khoji NCR
2024-04-27 10:55:32

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश एवं जले की भाजपा संगठन में कई अहम बदलाव किए गए। पार्टी में नए सिरे से काम करने वाले इच्छुक लोगों को पद देकर कार्यभार सौंप

गया है। इसी क्रम में भाजपा पार्टी के कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता विजय सैनी को भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ नूंह जिला संयोजक नियुक्त किया है। विजय सैनी को मिले इस अहम पद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश संयोजक मजदूर प्रकोष्ठ सतीश नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग को तहे दिल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि पद की गरिमा का ख्याल करते हुए। मजदूरों को केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। लोगों के मजदूर कार्ड, परिवार पहचान पत्र,मातृत्व लाभ योजना,पितृत्व लाभ योजना,कन्यादान योजना,छात्रवृति योजना,महिला श्रमिक सम्मान,सिलाई मशीन योजना,साईकिल योजना,औजार हेतू उपदान ,अक्षम बच्चों को सहायता,चिकित्सा सहायता,बच्चों की शादी,पैंशन योजना,अपंगता सहायता पैंशन,अपंगता सहायता,मकान की खरीद / निर्माण हेतू,घातक बीमारियों में,पारिवारिक पैंशन,मुफ्त भ्रमण सुविधा,पैतृक घर जाने का किराया,मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, साधारण मृत्यु सहायता,अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु,दाह संस्कार हेतू,स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ लोगों को सरकार से पूरी सहायता दिलाई जाएगी। ताकि क्षेत्र के लोगों को भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर पूरा भरोसा बना रहे। क्योंकि भाजपा ही ऐसी सरकार है जिसकी कथनी एवं करनी में कोई अंतर नही है। जो सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ कार्य करने में सक्षम है।

Comments


Upcoming News