चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Khoji NCR
2024-04-26 11:40:28

इस बार मानसून सीजन में कम हुई है इलाके में वर्षा। चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका। : जिले में पिछले कई दिनों से मौसम तल्ख बना हुआ है। यहां दिन प्रतिदिन बढ़ रही चिलचिलाती धूप और इसके साथ पड़ रही उमस भ

ी गर्मी का ऐसा सितम जारी है कि इससे लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। इलाके में उमस के साथ पड़ रही गर्मी ने इलाके के दर्जनों गांवों में बिजली और पानी का संकट भी पैदा कर दिया है। आलम ये है कि क्षेत्र के कई गांवों में जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। बता दें कि जिले में मौसम की तल्खी साफ नजर आ रही है। विगत वर्ष वर्षा कम होने से क्षेत्र के लोग हलकान हैं। गर्मी का यहां सितम ये है कि सुबह दिन निकलते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर होते-होते यहां आसमान से आग बरसनी शुरु हो जाती है। दिन में तेज धूप जहां बदन को झुलसाने का काम रही है वहीं उमस भरी गर्मी लोगों का उनके घरों में भी रहना दूभर कर रही है। किसान महमूद खां, आलम दीन, जुम्मे खां, हाजी नूर मोहम्मद ने बताया कि गर्मी से जहां आमजन दुखी है वहीं इससे दुधारु मवेशी भी दुखी हैं। पशुपालकों की गर्मी ने चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने बताया कि गर्मी के चलते कई जगह बिजली-पानी आपूर्ति पर असर पड़ा है।

Comments


Upcoming News