जीतन सौरोत बने मंडल महामंत्री

Khoji NCR
2021-01-06 11:23:23

होडल,डोरीलाल गोला गांव सोन्हद निवासी जीतन सौरोत को बीजेपी औरंगाबाद मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति बुधवार को औरंगाबाद मंडल के अध्यक्ष जगबीर चौहान ने की है। उन्होंने ज

तन सौरोत से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोडने का आह्वान किया है। मंडल महामंत्री नियुक्ति होने पर मंडल अध्यक्ष ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया है। इस मौके पर जीतन सौरोत ने मंडलाध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पलवल विधायक दीपक मंगला, चेयरमैन व क्षेत्रीय विधायकजगदीश नायर, जिलाध्यक्ष चरणङ्क्षसह तेवतिया के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जीतन सौरोत के साथ नरबीर सौरोत, अर्जुन पंडित, रोहताश रावत, पवन सौरोत, योगेश सौरोत, विपिन सौरोत के अलावा अन्य मौजूद थे।

Comments


Upcoming News