वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

Khoji NCR
2021-01-06 11:22:53

होडल, डोरीलाल गोला नेशनल हाइवे गांव बंचारी के पास वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन चालक को वाहन सहित मौके पर ही दबोच लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलि

मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मुंडकटी थाना पुलिस से मिली जानकारी में अनुसार गांव सेवली निवासी अमरङ्क्षसह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी लता गांव बंचारी के निकट घर आने के लिए सडक पार कर रही थी तभी स्पीड में आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने वाहन चालक को भागने से पहले ही वाहन सहित मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर वाहन चालक गांव छिबरा जिला महूं यूपी निवासी अजयपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Comments


Upcoming News