संजय सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर गोल्डी शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर किया उनका अभिवादन

Khoji NCR
2024-03-21 10:04:04

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।:हाल ही में भाजपा शीर्ष नेतृत्व की टीम द्वारा नायब सिंह सैनी को प्रदेश के सूबे का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। जिसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी तथा

िछड़े वर्ग के लोगों में हर्ष का माहौल है। वहीं नवयुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए सिरे से उनके कैबिनेट का विस्तार हुआ। जिसमें जिला गुरुग्राम की सोहना विधानसभा से विधायक संजय सिंह को भी कैबिनेट मंत्रालय में स्थान प्रदान किया गया। संजय सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की खबर मिलते ही जिला गुरुग्राम से लेकर जिला नूंह तक के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों का कैबिनेट मंत्री संजय सिंह के निवास स्थल पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नूंह जिलाध्यक्ष गोल्डी शर्मा ने कैबिनेट मंत्री संजय सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया और सीएम कैबिनेट में जगह मिलने पर शुभकामनाएं प्रदान की। गोल्डी शर्मा ने बताया कि हालांकि संजय सिंह जिला गुरुग्राम की विधानसभा सोहना से विधायक है। लेकिन इसके बावजूद भी जिला नूंह के लोगों का कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और ना ही उन्हें अनदेखा किया। क्योंकि कैबिनेट मंत्री संजय सिंह का जिला नूंह से खास नाता रहा है। लेकिन उन्हें अब कैबिनेट मंत्रालय में स्थान मिलने पर जिला नूंह के लोगों को किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री संजय सिंह की वजह से नूंह भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी और अटूट विश्वास के साथ पार्टी में सक्रियता दिखाएंगे। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी के कुनबा में विस्तार होगा।

Comments


Upcoming News