अंबेडकर भवन कालका में 'मेरा भारत एजुकेशनल ट्रस्ट' की ओर से बड़ी धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

Khoji NCR
2024-03-09 12:13:41

खोजी/सुभाष कोहली कालका। रेलवे रोड कालका स्थित अंबेडकर भवन में 'मेरा भारत एजुकेशनल ट्रस्ट' की जिला पंचकूला टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट क

राष्ट्रीय अध्यक्षा कृष्णा राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा आयोजन में समाजसेविका सुनीता शर्मा, एडवोकेट नवदीप शर्मा नबी, सत्वीर, पूर्व एम.सी सोमनाथ सोमा, स्वामी अमना कुमार विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। इस आयोजन में हिमाचल से आये कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दर्शकों का मन मोह लिया। राणा ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह महिलाओं के सम्मान, ओर उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक ओर राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है। इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई ओर महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है। आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, ओर हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। जिला पंचकूला प्रधान रिशु राणा ने कहा कि हमें महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देना चाहिए ओर बेटियों को भी बेटों की तरह स्कूल में पढ़ाना चाहिए ताकि वे भी अपने जीवन में कामयाबी हासिल कर सके। जिला उपाध्यक्ष रितु कौशल ने महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सहसचिव कमलेश राणा ने आज की महिलाओं और पहले की महिलाओं के जीवन में आये बदलाव और समाज में बढ़ रहे योगदान के बारे में चर्चा की ओर स्वंय अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारी सांझा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पंचकूला की टीम, जिसमें जिला प्रधान रिशु राणा, उपाध्यक्ष रितु कोशल, महासचिव परमजीत कोर, सह सचिव कमलेश राणा व ममता रानी, केशियर प्रोमिला, सह केशियर राजिंदर कोर, प्रचार सचिव सुनीता सूर्य वंशी, सह प्रचार सचिव रेनु ने अपना पूरा सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्यतिथि राणा द्वारा समाजसेवा में कार्यरत महिलाओं, उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं व अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

Comments


Upcoming News