गरीब बच्चों के ऑपरेशन के लिए श्री राम सेवा संगठन के लोगों ने दी आर्थिक सेवा

Khoji NCR
2024-03-09 09:57:13

संगठन के सहयोग से पीड़ित का आंत का ऑपरेशन हुआ सकुशल चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: शारीरिक समस्या से जूझ रहे नेपाल प्रजापति के पुत्र के पेट की आंत के ऑपरेशन के लिए श्री राम सेवा संगठन के लोगों न

आर्थिक सेवा देकर गरीब बच्चे का ऑपरेशन सकुशल कराया। ताकि युवक पहले की तरह स्वस्थ जीवन की अनुभूति कर सके। वहीं संगठन कार्यकर्ता गगन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया की नेपाल प्रजापति काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से उन्हें अपने बेटे के पेट की आंत का ऑपरेशन करना कठिन हो गया था। बाबत समस्या के संबंध में नेपाल प्रजापति ने संगठन के लोगों से आग्रह किया। वहीं श्री राम सेवा संगठन के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए, पूरी तरह समस्या की तहकीकात की और बीस हजार रुपए की आर्थिक राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की। वहीं संगठन कार्यकर्ता गगन शेखावत का कहना है कि टीम का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक गरीब परिवार जो आर्थिक एवं शारीरिक समस्या से जूझ रहा है। उनकी मदद करना हमारा परम कर्तव्य है। आगे भी इसी प्रकार से श्री राम सेवा संगठन की टीम लोगों की मदद के लिए समय-समय पर तत्पर रहेगी। इस मौके पर उत्तम कुमार, सुभाष शर्मा, महेंद्र कुमार,शंकर सैनी, पवन चौहान, विश्राम प्रजापति, फौजी देवीराम, बलवीर चौधरी मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News