हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने ली वक्फ़ बोर्ड अधिकारियों की बैठक

Khoji NCR
2023-12-29 11:45:50

खोजी साहून खांन गोरवाल बृहस्पतिवार को हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने अंबाला छावनी स्थित हरियाणा वक्फ

़ बोर्ड मुख्यालय में वक्फ़ बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली तथा कई अहम विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में बोर्ड के खिलाफ विधायक आफताब अहमद व अन्य पक्षों के द्वारा दायर याचिका के चलते हरियाणा सरकार व हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले लगभग दो वर्ष से चौधरी ज़ाकिर हुसैन को हरियाणा वक्फ़ बोर्ड का प्रशासक नियुक्त किया हुआ है। चौधरी ज़ाकिर हुसैन प्रशासक बनने के बाद से ही लगातार हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के उन्नति व विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। उन्होंने बोर्ड की सफलता के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कई अहम कदम उठाए हैं। आज हरियाणा वक्फ़ बोर्ड तरक्की की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

Comments


  • EJgnCWcOI

    YwWGSOabup

Upcoming News