हाल ही में शादी के 5 दिन बाद अपनी पत्नी के साथ अरबाज खान डिनर डेट पर निकले। जहां कुछ यूजर्स ने दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया, तो वहीं कुछ यूजर्स को शूरा को देखकर मलाइका अरोड़ा याद आ गई। अरबाज खान-शूरा खान पैपराजी से बचते आए नजर अरबाज खान और शूरा

Khoji NCR
2023-12-29 11:43:01

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।राम जन्म, राम सीता विवाह,सीता हरण, रावण वध,भगवान श्री राम का अयोध्या आगमन ,कृष्ण जन्म का प्राचीन श्री शिव मंदिर अस्थल नगीना पर हो रही श्री मद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन

था में सुंदर वर्णन किया। वृंदावन धाम मथुरा से पधारे कथा प्रवक्ता गोविंद शास्त्री ने विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए बताया की जब धरती पर पाप व अनैतिक कार्य बढ़ने लगे तो भगवान श्री हरि ने अयोध्या के राजा दशरथ के श्री राम के रूप में जन्म लिया। सम्पूर्ण ब्रह्मांड में उमंग, उत्साह,हर्ष की लहर व्याप्त हो गई ।श्री राम ने शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात उनका विवाह जनक नंदिनी जानकी से हुआ। पिता की आज्ञा से श्री राम ,माता सीता ,लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के लिए राजशाही, ठाटबाट छोड़कर वनवास को चले गए। वहां पर उन्होंने अनेक पापियों व देत्यों का संधहार किया । रावण ने छल से माता सीता का हरण कर लिया ओर भगवान श्री राम समुद्र पर सेतु बनाकर लंका जाकर रावण को उसके पापों के लिए उसका वध किया। 14 वर्ष बाद भगवान श्री राम ,सीता,लक्ष्मण सहित अयोध्या आए तो नगरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत कर दीपोत्सव मनाया। आचार्य मोनू जी ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चारणों के साथ संगीतमय पूजा अर्चना संपन्न कराकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर अस्थल कमेटी के अध्यक्ष किशन चंद गुप्ता, सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष व समाजसेवी रजत जैन "नगीना", पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र गुप्ता, पंडित जगन शर्मा, पंडित बाबू राम शर्मा ,नितिन दुबे,गोविंदा दुबे,पंडित लाजपत शर्मा ,राजू सिंगला,घीसा राम सैनी,मंजू शर्मा,राधिका जैन,अनुराधा दुबे, ऋतिका दुबे,अनिता सिंगला,चंचल शर्मा,लक्ष्मी देवी ,सीमा गोयल, दीपमाला गोयल, अनिता सैनी, सविता मंगला, पूनम सैनी ,इंदिरा जैन, सुशीला देवी,नवीन शर्मा,कैलाश गुप्ता,नवीन गुप्ता, संदीप सैनी, आदि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News