घर जा रहे युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट।

Khoji NCR
2023-12-28 10:25:08

खोजी एनसीआर/अंकित मंगला,तावडू। उपमंडल के गांव जौरासी में प्लॉट से पैदल घर जा रहे एक युवक को दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। दबंगों ने लात घुसो व पत्थरो से मारपीट की। वहीं पु

लिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ़ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। निवासी गांव जौरासी भूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह अपनी प्लॉट में काम कर घर पैदल पैदल जा रहा था। तभी निवासी गांव जौरासी नवीन व रविंद्र उर्फ मोगली ने बिना किसी वजह के पीछे से धक्का मार नीचे ज़मीन पर गिरा दिया।दबंगों ने लात घुसो व पत्थरो से हमला शुरू कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर काफ़ी गंभीर चोटे आई। साथ ही एक दांत भी टूट गया। पीड़ित ने जैसे तैसे हमलावरों से जान बचाई। आरोप है की दोनों आरोपी धमकी देकर गए की आज तो बच गया। लेकिन दोबारा मौका मिला तो जान से मार देंगे।

Comments


Upcoming News