सेंट विवेकानंद मिलेनियम विद्यालय में गीता जयंती, क्रिसमस तथा तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास से मनाया।

Khoji NCR
2023-12-25 09:49:36

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम विद्यालय, एचएमटी टाउनशिप, पिंजौर में गीता जयंती, क्रिसमस तथा तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय में एक विशेष सभा आयोज

ित की गई जिसमें छात्रों ने 'जॉय टू द वर्ल्ड' विषय पर एक अद्भुत प्रस्तुति दी। पांचवी कक्षा के छात्र सुयश गौतम द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष में जागरूकता प्रदान की गई। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष पर सभी छात्रों ने समूह में श्रीमद् भागवत गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोक का सस्वर उच्चारण भी किया गया। श्री योग वेदांत समिति द्वारा विद्यालय में तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। दिन के विशिष्ट अतिथि एवम वक्ता योग वेदांत सेवा आश्रम, चंडीगढ़ से भाई राजेंद्र सिंह थे। उन्होंने बताया कि ओम गुंजन ने 72 ऊर्जाओं का निर्माण किया और वे हमारी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने में बहुत सहायक हैं। उनके द्वारा विभिन्न तकनीकें साझा की गईं जो एकाग्रता शक्ति बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को अत्यधिक मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचना चाहिए। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो समग्र रूप से मानव कल्याण कारक है। 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन की विधी बतलाते हुए छात्रों से सनातन पूजन करवाया। आठवीं कक्षा की छात्रा कनिष्क ने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि पिछले ही वर्ष मैं इस विद्यालय में प्रवेश लिया था जहां मुझे आधुनिक संसाधनों के साथ सीखने का मौका मिला। उसी के साथ अपनी प्राचीन परंपरा को जीने का अवसर भी मिला मैं और मेरा परिवार इसके लिए विद्यालय के सदैव ऋणी रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर पीयूष पुंज ने योग वेदांत समिति तथा चंडीगढ़ आश्रम के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह का अमूल्य ज्ञान देने के लिए धन्यवाद दिया। अपने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से बहुत कुछ सीखना चाहिए यह पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है। उन्होंने छात्रों को अभिभावकों सहित मातृ पितृ पूजन दिवस पर आमंत्रित किया। अंत में उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

Comments


Upcoming News