प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनवाया: ज़ाकिर हुसैन

Khoji NCR
2023-12-23 11:32:46

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के नूँह जिलास्तरीय समारोह में चौधरी ज़ाकिर हुसैन मुख्य अतिथि रहे मानव जीवन में आज भी प्रासंगिक है गीता का संदेश गीता जयंती महोत्सव पर लगाई गई गीता का संदेश देत

ी प्रदर्शनी का किया अवलोकन खोजी साहून खांन गोरवाल नूंह , 23 दिसंबर : शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के जिला स्तरीय समारोह के दूसरे दिन नूँह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक रहे व अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन भाo प्रo सेo ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता भानीराम मंगला, जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल, डीआईपीआरओ सुरेन्द्र बज़र, एपीआरओ अशोक राठी, गवर्नमेंट कॉलेज सालाहेड़ी की प्राचार्या गीतिका, जिला संयोजक कुसुम मलिक, दिनेश नागपाल , प्रदीप जेलपुरिया , डॉo संजय कुमार, आदि उपस्थित रहे। समारोह में पहुँचने पर मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई दी, सभी स्टालों का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों गणमान्यों व बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी बधाई के पात्र हैं क्योंकि उनकी बदौलत आज गीता महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है तथा कुरुक्षेत्र को नई पहचान मिली है। उन्होंने समारोह के शानदार व सफल आयोजन के लिए नूंह जिला प्रशासन व अन्य प्रतिभागियों की प्रशंसा की। हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है की अंतर्राष्ट्रीय गीता का महोत्सव सबसे पहले हरियाणा ने शुरू किया । आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भारत के बाहर विदेशों में भी मनाया जा रहा है । उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जिला स्तर पर गीता जयंती उत्सव का आयोजन कर सरकार ने गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। श्री कृष्ण ने गीता का संदेश महाभारत में केवल अर्जुन को ही नहीं दिया था बल्कि अर्जुन के माध्यम से उन्होंने पूरे विश्व को गीता का उपदेश दिया था। गीता का संदेश आज भी मानव जीवन में प्रासंगिक है। जाकिर हुसैन ने इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन के साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया । उन्होंने महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई विभिन्न वस्तुओं को सराहा और कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के उत्थान का कार्य सरकार कर रही है उन्होंने इस अवसर पर टेराकोटा से बनी वस्तुएं खरीदी। प्रदर्शनी में चंदेरी हाथ से बने जूट बैग, दरी व घर को सजाने वाले खिलौने तथा विभिन्न वस्तुएं , लेदर से बनी विभिन्न वस्तुएं तथा मिट्टी से बने बर्तन व विभिन्न कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Comments


Upcoming News