8वीं श्री श्याम पदयात्रा रींगस से खाटू धाम तक: मनोज तायल

Khoji NCR
2023-12-23 11:28:44

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।:श्री श्याम परिवार महासंघ (बृज, राठ, मेवात) के तत्त्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव ललित मोहनाचार्य के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रिंगस से खाटू श्याम

जी तक 8वीं श्री श्याम पद यात्रा 25 दिसंबर सोमवार को निकाली जा रही है। यात्रा की सभी तैयारियां जोरों शोरों से पूरी हो चुकी हैं। आस पास के सभी गांवों और शहरों से काफी संख्या में श्याम प्रेमी इस यात्रा में भागीदारी लेंगे। राजस्थान के कई विधायक जैसे बाबा बालकनाथ तिजारा, जवाहर सिंह बेड़म नगर, नौक्षम चौधरी कामां एवं अलवर भरतपुर से कई अन्य विधायक भी यात्रा में हिस्सा लेंगे। फिरोजपुर झिरका से भी श्री श्याम सखा मंडल द्वारा बसें एवं गाडियां इस यात्रा में ले जाई जा रही हैं। सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाबा की यात्रा में जुड़कर धर्म लाभ उठाएं। यह सभी जानकारी हमे श्री श्याम परिवार महासंघ (बृज, राठ, मेवात) के अध्यक्ष मनोज तायल ने दी।

Comments


Upcoming News