25 दिसंबर को शहीद करीम खां की याद में खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Khoji NCR
2023-12-20 10:24:35

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका। : आगामी 25 दिसंबर को खंड के गांव चक रंगाला में शहीद करीम खां की याद में दौड़ एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। यह जानकारी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयो

क जफरुद्दीन बाघोड़िया ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी फिरोजपुर झिरका रियासत के पहले पहले नवाब रहे नवाब शमशुद्दीन के साथ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले तथा देश की खातिर वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद करीम खां की याद में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहीद करीम खां की याद में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता आयोजन सुबह सुबह 9 बजे से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया जाएगा। फिर उसके उपरांत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन देश के लिए कुर्बानी देने वीर सपूतों की शहादत को याद करने का एक सुनहरा अवसर होता है। इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश व इलाका अपने वीर सपूतों को और उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद रखता है। उन्होंने बताया कि फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख, 51हजार का पुरस्कार और उपविजेता को 71 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी क्रम में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को भी फाइनल जीतने वाले को बतौर इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में लड़कियों की भी दौड़ प्रतियोगिता शामिल है।

Comments


Upcoming News