विकसित भारत संकल्प यात्रा में रुचि नहीं ले रहे विभाग।

Khoji NCR
2023-12-19 11:37:36

लोगों को नही मिल रहा पूरा लाभ। जहां प्रदेश की भाजपा सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आम जन को सभी सरकारी सुविधाऐं प्रदान करने का प्रयास कर रही है, वहीं पर सरकारी विभाग यात्रा के उद

देश्य को पलीता लगाने में जुटे हैं। विभागीय अधिकारियों की मंशा का उस समय पता लगा जब विकसित भारत संकल्प यात्रा उपमंडल के गांव नैवाना में पहुंची। जहां सात विभागों की स्टाल तो मिली, परंतु अधिकारी नदारद मिले। वहीं कुछ विभागों के स्टॉल पर बैठे कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने कार्य न करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत से तुरंत यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता भानीराम मंगला व यात्रा के नोडल अधिकारी बीडीपीओ अशोक कुमार से की। प्राप्त जानकारी के अनुसार तय कार्यक्रम के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ आज गांव नैवाना में पहुंचा। जहां ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों व भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से सरकार के दिशा निर्देश अनुसार कैंप में सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाने थे। परंतु गांव में मत्स्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बैंकिंग विभाग, ग्राम स्वराज, सीएससी आधार कार्ड सेंटर, रेड क्रॉस, आयुष्मान कार्ड, बागवानी विभाग के स्टॉल खाली रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मोके पर घरेलू गैस एजेंसी के कर्मचारी भी ग्रामीणों से फोटोकॉपी को लेकर उलझते हुए नजर आए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुचे भाजपा नेता भानीराम मंगला, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रकाश सैनी, सुभाष भारद्वाज, नरेंद्र तिवारी व यात्रा के नोडल अधिकारी पुन्हाना बी डी पी ओ अशोक कुमार से की। जिसपर संज्ञान लेते हुए तुरंत शिकायत जिला उपायुक्त से की गई। वही भाजपा नेता भानीराम मंगला ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत उन्हें मिली है, जिसपर उन्होंने जिला उपायुक्त को अनुपस्थित रहने वाले विभागों की जानकारी देकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करा दिया है। वहीं बी डी पी ओ अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

Comments


Upcoming News