स्वर्णकार समाज के सौजन्य से ग्राम दुगरी में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Khoji NCR
2023-12-19 11:26:12

धार्मिक आयोजन से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथा महात्म्य हुआ वाचन चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: मंगलवार को स्वर्णकार समाज के कुक्कस परिवार के सौजन्य

े खण्ड के गांव दुगरी में स्थित हनुमान जी के मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व फिरोजपुर झिरका शहर की महिलाओं ने ढोल नगाड़े एवं बैंड बजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा लाल कुआं चौक पर स्थित कुक्कस परिवार की हवेली से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए ग्राम दुगरी पहुंची। जिसमें गांव की महिलाओं ने भी कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत यह कलश यात्रा अपने गंतव्य स्थान गांव के हनुमान मंदिर में अयोजित कथा स्थल पर पहुंची। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथा प्रवक्ता पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री गौकुल वाले ने अपने मुखारविंद द्वारा कथा महात्म्य के बारे में कथा स्थल में उपस्थित धर्म प्रेमियों को अवगत कराया। उन्होंने कथा महात्म्य में प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा सुनना ही मनुष्य की अंतिम विजय है और इसलिए उन्होंने "भागवत" नाम विविचन किया है। कथावाचक व्यास ने बताया कि यूं तो भगवान के कोई रूप नही हैं। लेकीन भगवान भक्तों के लिए पृथ्वी पर अवतार लेकर दर्शन देते हैं। परमात्मा का मूल स्वरूप सच्चिदानंद है। कथा में उपस्थित धर्म प्रेमियों ने भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में ओत प्रोत श्रीमद् भागवत कथा का आनंद उठाया और इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर केंद्र पाल सोनी, भगवानदास सोनी, नवल किशोर सोनी, सहदेव सोनी, सतीश सोनी, अशोक सोनी,मुकेश सोनी, अंकुर सोनी, मोहित सोनी, गौरव सोनी, भारत सोनी एवं समस्त कुक्कस परिवार (स्वर्णकार) एवं काफी संख्या में गांव दुगरी के लोग मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News