भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सैनी का नूंह पहुंचने पर अंजुरानी ने किया जोरदार स्वागत किया।

Khoji NCR
2023-12-19 11:22:39

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका। भाजपा विशेष प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महिला मोर्चा हरियाणा व पुन्हाना विधानसभा प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी जी का किया बुक्का व गायत्री मंत्र वाला पटका दे

र नूँह पहुँचने पर किया स्वागत। अंजु रानी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी स्वभाव के बहुत ही सरल व कार्यकर्ता का मान सम्मान करने वाले व्यक्तित्व के धनी हैं, उन्होंने हर कार्यकर्ता के साथ बातचित बहुत ही सरल स्वभाव से की और सभी कार्यकर्ता को उनमें अपनापन नजर आया, उनके भाषण में उन्होंने कार्यकर्ता को संगठन परिवार का एक अभिनय अंग बताया प्रदेश अध्यक्ष जी जिंदाबाद के नारे सभी कार्यकर्ता ने लगाएँ। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बोलते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनहित हितैषी फैसले ले रहे हैं । सीएम रोजाना जनता के हितों को लेकर घोषणाएं ही नहीं कर रहे बल्कि उन फैसलों को क्रियावित करने का काम भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस की सुविधा देकर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है। जिससे कर्मचारी वर्ग को बहुत बड़ा लाभ पहुंचेगा। वहीं उन्होंने सफाई कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की और सीएम मनोहर लाल ने पार्षद और मेयर के मानदेय में भी बढ़ोतरी कर एक नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री रोजाना जन कल्याणकारी फैसले ले रहे हैं। उनका प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए सीएम मनोहर लाल जनता हितेषी फैसला ले रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत व चिरायु योजना में 1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का काम किया है। इतना ही नहीं सरकार ने तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मामूली अंशदान के साथ इलाज की सुविधा दी है। अब तक 87 लाख आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड बन चुके हैं और 8.56 लाख मरीजों को इलाज के लिए 1088 करोड़ के क्लेम भी दिए गए हैं, जो कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। छः लाइन का रोड बॉम्बे हाईवय बनवाया और मेवात को विकास के साथ जोड़ा। और कहा कि मनोहर लाल जी का मेवात के साथ विशेष लगाव हैं। ओर मेवात वासियों से कहा कि अब की बार मेवात से भी कमल खिलाने का काम करे।

Comments


Upcoming News