चीनी कातिल हसीना पर कसा शिकंजा, 20 साल बाद सुनाई गई सजा-ए-मौत; खूनी साजिशों में हासिल थी महारत

Khoji NCR
2023-12-18 11:03:35

एक मामले में दोषी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक शख्स को पहले चोटिल किया और फिर उसके घर को लूटने लग गए। इतना ही नहीं दोनों ने उस दौरान उस शख्स की पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर दी थी। 1996 से 19

99 तक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई डकैती अपहरण और हत्या की साजिश रची। चीन में लूट, डकैत और कत्लेआम करने वाली चीनी सीरियल किलर का खेल खत्म हो गया। दरअसल, सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट (SPC) ने इस कातिल हसीना को फांसी की सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जियांग्शी प्रांत में नानचांग के इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट द्वारा फांसी दिए जाने से पहले आरोपी महिला लाओ रोंगझी की मौत की सजा को एसपीसी ने मंजूरी दे दी थी। एक बच्चे समेत सात लोगों की हत्या एसपीसी के बयान के मुताबिक, 1996 से 1999 तक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई डकैती, अपहरण और हत्या की साजिश रची। इन अपराधों के परिणामस्वरूप सात लोगों की मृत्यु हो गई। लाओ रोंगझी पर आरोप है कि उसने एक बच्चे समेत सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर करती थी अपराध दरअसल, एक मामले में दोषी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक शख्स को पहले चोटिल किया और फिर उसके घर को लूटने लग गए। इतना ही नहीं, दोनों ने उस दौरान उस शख्स की पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर दी थी।

Comments


Upcoming News