प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के अभिनंदन-समारोह की तैयारियों लेकर भाजपा नेताओं की हुई बैठक

Khoji NCR
2023-12-17 11:28:39

18 दिसंबर को अभिनंदन-समारोह में बड़ी तादाद में पंहुचकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष का करेंगे स्वागत खोजी साहून खांन गोरवाल नूँह में ऐतिहासिक होगा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी क

अभिनंदन-समारोह: ज़ाकिर हुसैन कल 18 दिसंबर को पटेल वाटिका, नूँह में होने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, सांसद के अभिनंदन-समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय, नूँह में जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव श्री समय सिंह भाटी व जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र पटेल के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक, जिला महामंत्री शिव कुमार आर्य, जिला प्रमुख जान मौहम्मद, चेयरमैन मनीष जैन, पूर्व चेयरमैन जाहिद हुसैन बाई, भाजपा नेता हबीब हवननगर, सुरेन्द्र राजावत, मंडलाध्यक्ष हेमराज शर्मा आदि शामिल हुए। कई घंटे चली इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई तथा इससे संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। समय सिंह भाटी ने कहा कि 18 दिसंबर को नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेवात की पावन धरती पर पधार रहे हैं। भाजपा जिला नूंह उनके स्वागत व सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बड़ी तादाद में मेवात क्षेत्र के कार्यकर्ता उनका सम्मान और स्वागत करेंगे। भाजपा व मेवात क्षेत्र के दिग्गज नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का अभिनंदन-समारोह ऐतिहासिक होगा। हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में बढ चढकर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मेवात के लोग भाजपा को दिल से चाहते हैं। माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव ही है जो इस क्षेत्र का लगातार तेजी से विकास हो रहा है।

Comments


Upcoming News