एन सी सी कैडेट्स ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मिलेटस् वर्ष होडल, डोरीलाल गोला हसनपुर खंड के खाम्बी गांव मे स्टेप स्थित बीवीएन स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष में एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में 4 हरियाणा गर्ल्स

Khoji NCR
2023-12-15 09:56:52

होडल, हसनपुर खंड के खाम्बी गांव मे स्टेप स्थित बीवीएन स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष में एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन

एनसीसी नूह एवं 5 हरियाणा एनसीसी बटालियन गुरुग्राम के लगभग 200 कैडेट्स उपस्थित रहे। इस सेमिनार के अंतर्गत लेफ्टिनेंट चहाना शर्मा ने कैडेट्स की सहायता से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को मिलेट्स वह इसके उपयोग के बारे में पूरी जानकारी दी। असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट चाहना शर्मा ने बताया कि मिलेटस् में उपयोग होने वाले अनाज जैसे- ज्वार, बाजरा कूटकी, रागी आदि न केवल हमारी पुरातन संस्कृति की फसल हैं बल्कि हमारे शरीर को बहुत सारे आवश्यक पोषण देती हैं। यही कारण है कि मिलेटस् की फसल क़ो पोषण का पावर हाउस भी कहा जाता है। इनके उपयोग से वजन नियंत्रित रहता है तथा डायबिटिज् में भी ये बहुत लाभदायक होती हैं। इसके अतिरिक्त ये अनाज छोटे शिशु के पोषक आहार में भी लाभदायक होते हैं। इन अनाजों के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तौर पर मनाया जाने का निर्णय लिया है। हमारे देश भारत में एनसीसी की सभी सभी बटालियनों ने इसे अपने अंतर्गत मनाया जाना भी सुनिश्चित किया है। 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के दिशानिर्देशों पर हमने इस जागरूकता अभियान को विद्यालय में आयोजित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित शर्मा ने बताया कि मिलेट्स के अंतर्गत आने वाले सभी अनाज पुरातन समय से ही हमारे खान- पान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं परंतु आज के विद्यार्थियों को उनके बारे में बहुत कम जानकारी है। मिलेटस् के बारे में सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने का एकमात्र उद्देश्य से एनसीसी के केडेट्स ने यह सेमिनार अन्य सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया। यह एनसीसी के द्वारा बहुत शानदार पहल है। हम इसके लिए 4 हरियाणा एन सी सी व 5 हरियाणा एन सी सी बटालियन का धन्यवाद करना चाहेंगे। विद्यालय समय- समय पर ऐसे जागरूक अभियानों का आयोजन करता रहेगा जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक उपयोगी जानकारी देकर जीवन में स्वावलंबी बनाया जा सके।

Comments


Upcoming News