2 घंटे पेन डाउन हड़ताल पर बैठकर डॉक्टरों ने जताया विरोध।

Khoji NCR
2023-12-09 11:47:07

पुन्हाना, कृष्ण आर्य स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पेन डाउन हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने सुबह 9बजे से 11 बजे तक जहां ओपीडी बंद रखी, वहीं सिविल सर्जन कार्यालय म

ंडीखेड़ा में दरी बिछाकर हड़ताल पर बैठकर अपनी मांगों के प्रति सरकार को सचेत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के अध्यक्ष डॉ नवीन यादव ने बताया कि हड़ताल के दौरान डॉक्टरों द्वारा सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई है। उन्होंने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान डॉक्टरों की समस्याओं की ओर अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के माध्यम से उन्होंने सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरने तथा अधिक विशेषज्ञों को आकर्षित करने के लिए विशेष कैडर के गठन की मांग की है। इसके अलावा केंद्र सरकार के समान वेतन और एसीपी ढांचा जहां चिकित्सा अधिकारी को 4,9,13 और 20 वर्ष की अवधि में एसीपी मिलता है, को लागू करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एस एस ओ की सीधी भर्ती न करके एसीएमएस कैडर के सेवा नियम में संशोधन कर यथाशीघ्र पदोन्नति के माध्यम से सभी रिक्त पद भरे जाएं और इन-सर्विस डॉक्टर के लिए पी जी को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की है।

Comments


Upcoming News